मंगलवार, 24 मार्च 2026

बोल की लब आज़ाद हैं तेरे....

कामयाबी जिंदा रहने का नाम नहीं बल्कि हक़ पर चलते हुए मज़लूमों के लिए जान निछावर करने का नाम है.................





मेरे कातिलों से हाथ मिलाया तुमने 
                          कितनी हद़ तक खुद को गिराया तुमने

बात ईमान की सर-बुलंदी की थी 
                   क्यों कर ग़ैरों को अपना बनाया तुमने ....

    




ऊपर वाले ने इस दुनिया को बहुत ही खूबसूरत बनाया था लेकिन हम इंसानों ने इसे जहन्नुम बना दिया...... 





जिंदगी उतनी ही बेवफ़ा है जितना कि तुम........




किसी पर ज़ुल्म उतना ही करो जितना कि तुम सह सको क्योंकि वक्त पलटते देर नहीं लगता.......





तुम्हें इस बात का घमंड है कि तुम ज़िन्दगी ज़ी रहे हो, और उन्हें इस बात का गुरूर है कि हक़ की ख़ातिर मर रहें हैं.............. 




ज़ालिमों के साथ वो लोग हैं जो दुनिया में कामयाबी ढूंढते हैं और मज़लूमों के साथ वे लोग हैं जो आख़रत में कामयाबी चाहते हैं.......




ज़ालिम ज़ुल्म अकेला नहीं करता बल्कि उसके इस काम के सहयोगी वो लोग हैं जो ज़ुल्म होता हुआ देखते हैं लेकिन करते कुछ नहीं..........




 कैसे मैं कहूं मैं अपने जज़्बात जब मैं मुर्दा हूँ 
                          कैसे बोलूं मैं सच , कैसे बोलूं मैं हक़ जब मैं मुर्दा हूँ ।

बस इतना सा एहसान हो जाए या रब़ 
                      मैं मर जाऊँ और जिंदों में मेरा नाम हो जाए या रब़ ।



एक इंसान दूसरे इंसान पर ज़ुल्म करता है क्योंकि तीसरा खामोशी के साथ उसे ऐसा करते देखता है.....



इंसान की अकड़ उसकी अक्ल को खत्म कर देती है.....….

Are you also thinking of buying an electric car?

क्या आप भी एक इलेक्ट्रिक कार ड्राइव करने का मन बना रहें हैं ?





अगर हां तो फिर बिल्ड योर ड्रीम्स यानि कि BYD आपके के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है ! रिपोर्ट की मानें तो ‏ BYD ने दुनिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार Tesla को भी पीछे छोड़ दिया है ......


परिचय: BYD एक चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कम्पनी है, आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि BYD ने ऐलन मस्क की Tesla कंपनी को पछाड़कर दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन में अपना अधिपत्य स्थापित कर लिया है और दुनिया की नम्बर वन कंपनी बन गई है। पिछले कुछ सालों में भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों का डिमांड काफ़ी बढ़ा है भारतीय ग्राहकों के मूड को देखते हुए मार्च 2024 में कंपनी ने BYD Seal को लॉन्च किया जिसे एक ही दिन में 200 यूनिट कार की बिक्री मिली और 1000 से अधिक की बुकिंग मिली .......

 

BYD ही क्यों ?  
सकारात्मक बदलाव के चलते भारत के लोग भी इलेक्ट्रिक कार लेने के लिए उत्सुक हैं । किन्तु उनमें से ज्यादातर लोगों को ये समझ नहीं आता कि कौन सी इलेक्ट्रिक कार उनके लिए सही रहेगी जो उनके बजट में उपलब्ध है ।

यहां हम आपके इसी कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश कर रहें हैं। हम आपको बताना चाहेंगे कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। कंपनी ने अगले कुछ वर्षों में जिस तरह से ग्राहकों के दिलों को जीतकर नम्बर वन की पोजिशन हासिल करने में कामयाबी हासिल कर ली है उसे देखते हुए ये कहना ग़लत नहीं होगा कि BYD कारों का फ्यूचर काफ़ी ब्राइट है । 


BYD ने निर्भरता के मामले में BMW, Tesla और Volkswagen, जैसे ब्रांड को पीछे छोड़ दिया है।


विशेषताएं: BYD दुनिया की पहली ऑटोमेकर कंपनी है जिसे इलेक्ट्रिक कंट्रोल सहित नई ऊर्जा में महारत हासिल है। इसकी 16Gwh  की वार्षिक बैटरी उत्पादन क्षमता इसे पावर बैटरी के उत्पादन में दुनिया में सबसे अग्रणी बनाती है ।

स्पीड : 5 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार प्राप्त कर लेती है।
अल्ट्रा सुरक्षा: ब्लेड बैटरी एकमात्र पावर बैटरी है जो नेल पेनिट्रेशन टेस्ट में सुरक्षित रूप से सफ़ल रही ।
अल्ट्रा स्ट्रेंथ: संपीड़न शक्ति 445KN 
अल्ट्रा -लॉन्ग रेंज: EV को 372 मील की रेंज है जो भविष्य में 434-497 तक बढ़ा दी जाएगी।
लम्बा जीवन-काल :आठ वर्ष या उससे अधिक की अल्ट्रा -लॉन्ग वारंटी।
अल्ट्रा-हाई चार्जिंग क्षमता: बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में केवल 33 मिनट लगते हैं।

फायदा: हरित परिवहन को बढ़ावा देने और वाहन उत्सर्जन में होने वाले प्रदुषण को कम करने के प्रयास में BYD समर्पित है।
 
नुकसान : इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं फ्यूल स्टेशन की तुलना में चार्जिग स्टेशन बहुत कम हैं साथ ही वाहनों की चार्जिंग में वक्त लगता है। इलेक्ट्रिक कार में बैटरी पैक सबसे महंगा पार्ट होता है।

न्यु-लॉन्च कार : भारतीय मार्केट में BYD Seal के धूम मचाने के बाद कंपनी जल्द ही BYD Seagull को लॉन्च करने जा रही है ।
सबसे ख़ुशी की बात है कि इंडियन मार्केट में BYD Seagull एक बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार साबित होगी साथ ही इस कार की कीमत सिर्फ 10 लाख रुपए तक होने की उम्मीद है ।

 
यहां मैंने BYD Cars के बारे में जो जानकारी आपको दी है, उसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ आपको फायदा पहुंचाना है... उम्मीद करतीं हूँ कि आपको ये ब्लॉग पसंद आया होगा...
बहुत बहुत धन्यवाद......

           




how to reuse old water bottles


क्यों ज़रूरी है पानी की बोतल?
 

हमारे शरीर में लगभग 70% पानी होता है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसके बिना मनुष्य कुछ दिनों तक ही जिंदा रह सकता है इसलिेए यह कहना ग़लत नहीं होगा कि जल अमृत है .... स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 2-4 लीटर पानी पीने की आवश्यकता होती है इसलिेए हर व्यक्ति को चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा या फिर जवान घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल को अपने साथ रखना चाहिए , आपको ऐसी बोतल का उपयोग करना चाहिए जिसमें पानी कुछ घंटों तक ठंडा या गर्म रह सके जिसे पीने में आपको कोई कठिनाई ना हो इसके लिए इंसुलेटेड बोतल (थर्मस) एक अच्छा विकल्प है.......



बाज़ार में कितनी तरह की बोतलें उपलब्ध हैं?

अमूमन बाजार में चार तरह की बोतलें देखने को मिलती हैं...

1) प्लास्टिक 
2) कांच 
3 )तांबे 
4) स्टेनलेस स्टील


किस तरह की बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए?

पानी की बोतल का तात्पर्य पानी के कंटेनर से है, जिसका उपयोग पानी को रखने के लिए किया जाता है हालांकि फैशन के इस दौर में आपको एक से बढ़कर एक स्टाइलिश बोतलें हर साइज़ और रंग की मार्केट में उपलब्ध मिलेंगी लेकिन इसका चुनाव आपको अपने स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए करना बेहतर होगा। ज्यादातर घरों में हमें प्लास्टिक की बोतलें देखने को मिलती हैं, क्योंकि ये तांबे और स्टील की बोतलों की तुलना में सस्ती मिलती हैं, किन्तु फिर भी जितना हो सके प्लास्टिक की बोतलों को अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि इन बोतलों से रासायनिक रिसाव के साथ साथ बैक्टेरिया भी पनपने लगता है। अगर फिर भी आप प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सुरक्षा की दृष्टि से BPA मुक्त प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करें, कांच की बोतल भी सुरक्षित होती हैं लेकिन वह मज़बूत और टिकाऊ नहीं होती, तांबे और स्टील की बोतल मज़बूत और टिकाऊ होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है, आप इनमें से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।
परन्तु मेरी राय में स्टेनलेस स्टील की बोतल तांबे की तुलना में अधिक बेस्ट है क्योंकि तांबे की बोतल की साफ़ सफाई करना स्टील की बोतल की तुलना मे कठिन होता है और साथ ही तांबे की तुलना में स्टेनलेस स्टील की इंसुलेटेड बोतल की मांग बाजार में ज्यादा है। इसलिेए कंपनियां तरह-तरह की डिजाइन रंग और आकार में स्टेनलेस स्टील की बोतल मार्केट में लॉन्च कर रही है । पानी की बोतल का चुनाव करते समय ये भी ध्यान देने वाली बात है कि आप खरीद किसके लिए रहें हैं? क्या यह बच्चों के बैग के लिए है? या फिर शारिरिक व्यायाम के लिए? या आपकी आफिस में पूरे दिन काम के लिए, इससे आपको बोतल की सही आकार चुनने में मदद मिलेगी।


शुद्धता का रखें ख्याल:

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो पानी का शुद्ध और साफ़ होना ज़रूरी है, हांलांकि मार्केट में शुद्ध पानी उपलब्ध है लेकिन ये जिस कंटेनर (बोतल) में रखा होता है वह सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं होता ।


क्या पुरानी पड़ी बोतलों को फिर से उपयोग में ले सकते हैं?  

अगर आप घर में पड़ी पुरानी पानी की बोतलों के इस्तेमाल का मन बना रहें हैं तो इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं, आप कुछ सावधानियां बरत कर इसका पुनः उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले आप ये ध्यान दें की बोतल कहीं से टूटी या विकृत न हो, उसके बाद बोतल की साफ़ सफ़ाई करें.........
प्लास्टिक की बोतल की सफ़ाई: अगर बोतल प्लास्टिक की है तो इसका इस्तेमाल 4-6 महिने से ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें बैक्टेरिया पनपने का डर रहता है। प्लास्टिक की बोतलों को ज्यादा गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए, बल्कि हल्के गुनगुने पानी डिश-सोप और टुथब्रश का इस्तेमाल करते हुए इसकी सफाई करनी चाहिए।
शीश की बोतल की सफ़ाई : पुरानी शीशे की बोतल में पड़े दाग़-धब्बे और गंधमूक्त करने के लिए गुनगुने पानी और डिश-सोप ी मदद लेनी चाहिए।
तांबे और स्टेनलेस स्टील की बोतलों की सफ़ाई : इसके लिए एक एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका बोतल में डालकर 10 मिनट तक छोड़ दें, उसके बाद बोतल में गर्म पानी डालकर अच्छे से शेक कर लें फिर टूथब्रश से हल्का हल्का घिसें साथ ही डिश-सोप की मदद से ढ़क्कन को भी अच्छी तरह से साफ़ कर लें।


क्या आप जानते हैं कि विश्व की सबसे महंगी पानी की बोतल कौन सी है ?

आपको ये जानकार हैरानी होगी दुनिया की सबसे महंगी पानी की बोतल की कीमत लगभग 50 लाख है, इस स्पेशल बोतल का नाम "एक्वा डि क्रिस्टैलो ट्रिब्यूटो ए मॉडिग्लीयानो" है, यह बॉटल बिते 13 साल से दुनिया की सबसे महंगी और फैशनेबल वॉटर बॉटल के रूप में पहले नम्बर पर अपनी पोजिशन बनाई हुई है, इस बोतल को 2010 में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे महंगी पानी की बॉटल का खिताब दिया गया है, ये बोतल 24 कैरेट सोने से बनी है।
पानी की बोतलों की डिमांड को देखते हुए एप्पल ने भी अब पानी की बोतल लॉन्च की है, जिसकी कीमत लगभग 4600 तक है, ये बोतल महंगी इसलिेए है कि इसके नीचे की तरफ़ एलईडी सेंसर लगा होता है जो पानी को भांप कर ब्लूटूथ कनेक्शन के ज़रिए एप्पल हेल्थ को एलर्ट जारी कर देता है।



पानी की बोतल का इतिहास

प्राचीन युग: यद्यपि पानी के कंटेनर का चलन प्राचीन काल से ही चली आ रही है, सबसे पहले पानी की बोतल 1500 ईसापूर्व मेसोपोटामिया में बनाई गई थी, प्राचीन काल में पानी की बोतलें मिट्टी,कांच, और धातु की बनी होती थीं।
आधुनिक युग : आधुनिक युग में मिट्टी के बर्तन, का प्रचलन समाप्त हो गया और उसकी जगह प्लास्टिक की बोतलों ने ले ली साथ ही कांच और स्टेनलेस स्टील आदि की बोतलें प्रचलन में आ गईं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ हल्की, मजबूत, और टिकाऊ होती है।


पर्यावरण के अनुकूल करें बोतलों का चुनाव: पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आपको उन बोतलों का चुनाव करना होगा जो लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सके मेरे विचार में स्टेनलेस स्टील की बोतल इसके लिए एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह प्लास्टिक की बोतल की तुलना में ज्यादा स्वस्थ होती है और कांच की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होती है, और प्लास्कीटिक की बोतल इसलिेए भी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए कि ये वातावरण को प्रदुषित करतें हैं "रिपोर्ट के अनुसार लगभग 85% प्लास्टिक की पानी की बोतलें जिन्हें नष्ट होने में 1000 साल लग सकते हैं"। 

इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद .......... उम्मीद करतीं हूं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल ले जाना नहीं भूलेंगे।

रविवार, 3 नवंबर 2024

मैं जीना चाहती हूं ...

मैं जीना चाहती हूँ:


मैं सोचती हूं कुछ पल के लिए ज़िंदगी थम जाए,

और मैं वो कर लूं, जो चाहती हूं मैं सच्चे दिल से।

जो मेरी आत्मा को संतुष्ट कर सके,

मैं जीना चाहती हूं ज़िंदगी अपने तरीके से।



मैं जीना चाहती हूं, सिर्फ जीना,

जैसे परिंदे उड़ते हैं खुले आसमान में बेखौफ।

न कोई बंधन हो, न कोई रोकटोक,

बस जीने का आनंद हो, हर एक पल में खुशी हो।



मैं जीना चाहती हूं ऐसे, जो आवाज हो हक़ की, सच की,

मैं जीना चाहती हूं बिना डरे, बिना रूके,

मैं जीना चाहती हूं अपने सपनों के साथ,

हर लम्हा खुलकर जीना चाहती हूं।

बोल की लब आज़ाद हैं तेरे....

कामयाबी जिंदा रहने का नाम नहीं बल्कि हक़ पर चलते हुए मज़लूमों के लिए जान निछावर करने का नाम है................. मेरे कातिलों से ...