सोमवार, 22 जुलाई 2024

प्रेशर कुकर : स्टेनलेस स्टील बनाम एल्यूमीनियम - कौनसा बेहतर है और क्यों ?


प्रेशर कुकर
 
प्रेशर कुकर आज़ के समय में हर रसोई घर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है,यह खाना पकाने की प्रक्रिया को न केवल तेज़ करता है बल्कि पोषक तत्वों को भी सुरक्षित रखता है।

इस लेख में हम प्रेशर कुकर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें इसके प्रकार, उपयोग, फायदे और सुरक्षा के उपाय इत्यादि शामिल है ......

प्रेशर कुकर के प्रकार : सामान्यतः बाजार में तीन प्रकार के प्रेशर उपलब्ध हैं 

1) एल्यूमीनियम प्रेशर कुकर 

*हल्के और सस्ते होते हैं।
*तेज़ी से गर्म होते हैं ।

2) स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर 

* मज़बूत और टिकाऊ होते हैं।
*आसानी से साफ़ हो जाते हैं ।

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर :

*ये आधुनिक और बहुउपयोगी होतें हैं।
*इसमें तापमान और समय को नियंत्रित करने के लिए डिजिटल कंट्रोल होते हैं।

प्रेशर कुकर का उपयोग  : प्रेशर कुकर का उपयोग भोजन को तेज़ी से पकाने के लिए किया जाता है, यह विशेष रूप से उन खाद्य पदार्थों को के लिए उपयोगी होता है जो सामान्यतः अधिक समय लेतें हैं जैसे दाल, मांस, बीन्स, सब्जियां इत्यादि 

1) कुकर में आवश्यक सामग्री और पानी डालें।
2) कुकर का ढक्कन सही से बंद करें और सीटी लगाएं।
3) कुकर को मध्यम आंच पर रखें और सीटी आने का इंतजार करें।
4) सीटी आने के बाद आंच को धीमा कर दें और निर्धारित समय तक पकने दें।
5) कुकर की गैस बंद करें और प्रेशर को स्वाभाविक रूप से निकलने दें या जल्दी है तो ठंडे पानी से कुकर को ठंडा करें।

प्रेशर कुकर के फ़ायदे 

1) समय और ऊर्जा की बचत:

*प्रेशर कुकर खाना पकाने की प्रक्रिया को 50-70% तक कम कर सकता है।
* यह ऊर्जा की बचत करता है क्योंकि खाना तेज़ी से पकाता है।

2) पोषक तत्वों का संरक्षण:

*प्रेशर कुकर में खाना पकाने से पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और व्यंजनों का स्वाद भी बेहतर होता है।

प्रेशर कुकर का उपयोग करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत बहुत महत्वपूर्ण है यहां कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं  :

1. निर्देशों का पालन करें: कुकर के साथ आने वाले मैनुअल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके अनुसार ही उपयोग करें।

2. उचित मात्रा में पानी डालें: पर्याप्त मात्रा में पानी डालें ताकि खाना जले नहीं और प्रेशर सही से बने।

3. *सील और गैस्केट की जांच करें : प्रेशर कुकर की सील और गैस्केट को नियमित रूप से जांचें और यदि वे खराब हो गए हों तो उन्हें बदल दें।

4. *ओवरफिल न करें : कुकर को उसकी अधिकतम क्षमता से अधिक न भरें। इससे कुकर में प्रेशर बनने में समस्या हो सकती है।

5. *स्टीम रिलीज़ : प्रेशर कुकर का स्टीम रिलीज़ वाल्व सही से काम कर रहा हो, यह सुनिश्चित करें। वाल्व में किसी प्रकार की रुकावट न हो।

6. *गर्मी से सावधान रहें : कुकर खोलते समय ध्यान रखें कि स्टीम से जलने का खतरा हो सकता है। हमेशा स्टीम को पूरी तरह से निकल जाने दें, फिर कुकर खोलें।

7. *पानी का सही स्तर : हमेशा ध्यान रखें कि कुकर में पर्याप्त पानी हो, ताकि खाना बनते समय पानी सूख न जाए और जलने की संभावना न हो।

8. *प्रेशर को ठंडा करें : कुकर को खोलने से पहले प्रेशर को ठंडा होने दें। इसके लिए आप कुकर को ठंडे पानी के नीचे रख सकते हैं या प्राकृतिक रूप से ठंडा होने का इंतजार कर सकते हैं।

9. *सुरक्षित सतह पर रखें : प्रेशर कुकर को हमेशा एक सपाट और सुरक्षित सतह पर ही रखें।

इन सुझावों का पालन करके आप प्रेशर कुकर का सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं।



प्रेशर कुकर का उपयोग करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं:

*निर्देशों का पालन करें: कुकर के साथ आने वाले मैनुअल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके अनुसार ही उपयोग करें।

*उचित मात्रा में पानी डालें: पर्याप्त मात्रा में पानी डालें ताकि खाना जले नहीं और प्रेशर सही से बने।

*सील और गैस्केट की जांच करें: प्रेशर कुकर की सील और गैस्केट को नियमित रूप से जांचें और यदि वे खराब हो गए हों तो उन्हें बदल दें।

*ओवरफिल न करें: कुकर को उसकी अधिकतम क्षमता से अधिक न भरें। इससे कुकर में प्रेशर बनने में समस्या हो सकती है।

*स्टीम रिलीज़: प्रेशर कुकर का स्टीम रिलीज़ वाल्व सही से काम कर रहा हो, यह सुनिश्चित करें। वाल्व में किसी प्रकार की रुकावट न हो।

*गर्मी से सावधान रहें: कुकर खोलते समय ध्यान रखें कि स्टीम से जलने का खतरा हो सकता है। हमेशा स्टीम को पूरी तरह से निकल जाने दें, फिर कुकर खोलें।

*पानी का सही स्तर: हमेशा ध्यान रखें कि कुकर में पर्याप्त पानी हो, ताकि खाना बनते समय पानी सूख न जाए और जलने की संभावना न हो।

*प्रेशर को ठंडा करें: कुकर को खोलने से पहले प्रेशर को ठंडा होने दें। इसके लिए आप कुकर को ठंडे पानी के नीचे रख सकते हैं या प्राकृतिक रूप से ठंडा होने का इंतजार कर सकते हैं।

*सुरक्षित सतह पर रखें: प्रेशर कुकर को हमेशा एक सपाट और सुरक्षित सतह पर ही रखें।

इन सुझावों का पालन करके आप प्रेशर कुकर का सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं।


हालांकि प्रेशर कुकर तीन प्रकार के होते हैं, इनमें से मुख्यतः एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर का उपयोग ज्यादा होता है किन्तु मैं आपको स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर लेने को सजेस्ट करूंगी क्योंकि स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर का चयन करने के कई फायदे हैं, जो इसे एल्यूमीनियम और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर से बेहतर बनाते हैं। यहाँ कुछ प्रमुख कारण दिए गए हैं :

* टिकाऊपन: स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर एल्यूमीनियम की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। यह सामग्री जंग और खरोंच से सुरक्षित रहती है।

*स्वास्थ्य के लिए बेहतर: स्टेनलेस स्टील खाद्य-सुरक्षित सामग्री है और इसमें कोई रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं होती। एल्यूमीनियम में कुछ खाद्य पदार्थों के साथ प्रतिक्रिया करने की संभावना होती है, जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

*हीट वितरण: स्टेनलेस स्टील कुकर हीट को समान रूप से वितरित करता है, जिससे खाना समान रूप से पकता है और जलने का खतरा कम होता है।

*कम रखरखाव: स्टेनलेस स्टील की देखभाल करना आसान होता है। इसे साफ करना सरल है और यह लंबे समय तक अपनी चमक बनाए रखता है।

*उच्च ताप सहनशीलता: स्टेनलेस स्टील उच्च तापमान को सहन कर सकता है, जिससे यह उच्च तापमान पर भी सुरक्षित रहता है।

*पर्यावरण के अनुकूल: स्टेनलेस स्टील 100% पुन: चक्रणीय होता है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बनता है।

इसलिेए स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर एक सुरक्षित, टिकाऊ, और स्वास्थ्यकर विकल्प है। इसलिेए मैं यही सुझाव दूंगी कि आप स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर का ही चयन करें।

यहां मैंने अपने अनुभव के आधार पर रसोई घर में मौजूद बहुत ही महत्वपूर्ण उपकरण के बारे आपको जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आप भी अपने अनुभव के आधार पर कोई सुझाव देना चाहेंगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा..

धन्यवाद 

गुरुवार, 11 जुलाई 2024

दिल की गलियों से......

हमारा दिल और दिमाग़ हमेशा एक दूसरे से बातें करते रहेतें हैं किन्तु इनके शब्द अनकहे होते हैं जिसे हम महसूस करते  हैं और  इसी का नाम एहसास हैदिल की गलियों में मैं आपके साथ अपने इसी एहसास को share कर रही हूँ.........


आज़ इंसान चारों ओर से ज़ुल्म की मज़बूत दीवारों से घिरा हुआ है जिसे तोड़कर बाहर निकलने के लिए बुलंद हौसलों के साथ-साथ मजबूत ईमान चाहिए और ऐसा करना हर किसी के बस में नहीं अल्लाह के कुछ चुनिंदा बंदे ही ज़ुल्म की मज़बूत दीवारों को गिराने का हौसला रखते हैं... और ये वही लोग हैं जो इतिहास को लिखने के साथ-साथ उसे सही दिशा देते हैं......


कम अक़्ल वो नहीं जिसके पास दिमाग़ नहीं बल्कि कम अक़्ल वो है जो सब कुछ जानते हुए भी ग़लत का साथ देता है.......


जो लोग ये मानते हैं कि पैसा हाथों की मैल़ है वो जान लें कि ये मैल़ इतनी कीमती है कि इसके ना होने पर आपको आपका अपना भी पहचानने से इंकार कर देता है और होने पर ग़ैर भी अपना बन जाता है....


कौन कहता है कि बच्चे स्वार्थी नहीं होते जब वह छोटे होतें हैं तो उन्हें  जो चाहिए होता है उसे रो-धोकर नखरे दिखा कर माता पिता से मनवाने की पूरी कोशिश करते हैं, जब थोड़ा और बड़े होते हैं तो रूठकर मूंह फूला कर माता पिता से अपनी वाली मनवा लेते हैं, और यही बच्चे जब जवानी की दहलीज़ पर क़दम रखते हैं तो फिर उन्हें अपनी मनमानी करने के लिए माता-पिता से पूछनें की भी आवश्यकता नहीं पड़ती निष्कर्ष यह निकलता है कि मनुष्य जन्मजात स्वार्थी होता है.........



जिंदा है ज़मीर उनका जो मज़लूमों के बहते हुए खून को रोकने के लिए अपने खून को पानी की तरह बहा देते हैं.....



आप खुश रहने के लिए चाहे हिमाचल की खूबसूरत वादियों की सैर करें या फिर कश्मीर में जाकर जन्नत का नज़ारा करें आपको खुशी तब-तक हासिल नहीं होगी जबतक कि आप दिल से खुश नहीं होते.......



किसी के चेहरे को देखकर आप उसकी खुबसूरती का तो आंकलन कर सकते हैं खुब-सीरती का नहीं........




ज़्यादातर लोग दुनिया की डर से विचारों को अपने अंदर दफ़न किए होते हैं... जल्द ही ये लोग अंदर-अंदर खोखले हो जातें हैं.........










 

National Doctors Day के अवसर पर डॉक्टरों के योगदान पर एक लेख

National Doctors Day यानि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस भारत में इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। यह दिन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और महान डॉ विधान चंद्र रॉय के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारत में मनाया जाता है ।




हर साल की तरह इस साल भी एक नए थीम के साथ डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है।
साल 2024 की थीम है- "Healing Hands, caring Hearts"


हमारे समाज में डाक्टर की भूमिका : भारतीय समाज में डॉक्टर को बहुत ही सम्मामानित दृष्टि से देखा जाता है दूसरे शब्दों में कहें तो हमारे समाज में डॉक्टर को ईश्वर का अवतार माना जाता है।

1) डॉक्टर बीमारियों का निदान और उपचार करते हैं , पीड़ा को कम करने  और स्वास्थ्य को बहाल करने में मददगार होते हैं।

2) डॉक्टर रोगियों के डर और चिंताओं को दूर करके उन्हें भावनात्मक समर्थन और सहानुभूति प्रदान करने में सहायता करतें हैं।

3) डॉक्टर रोगियों को बिमारी से रोकथाम और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए शिक्षित करतें हैं।

4) डॉक्टर व्यापक देखभाल सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ सहयोग करते हैं।

5) डॉक्टर अनुसंधान के ज़रिए चिकित्सा ज्ञान को आगे बढ़ाने और उपचार विकल्पों को बढ़ावा देते हैं।

6) डॉक्टर दबाव में भी कठिन निर्णय लेते हुए सर्वोत्तम परिणाम देने का भरसक प्रयत्न करते हैं।

7) डॉक्टर रोगियों की जरूरतों और उनके अधिकार को देखते हुए उनकी वकालत करते हैं और उन्हें एक गुणवत्तापूर्ण देखभाल तक पहुंच सुनिश्चित कराते हैं।

8) डॉक्टर अपने ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते हुए चिकित्सा प्रगति में बने रहते हैं।

डॉक्टरों के त्याग, समर्पण, करूणा का रोगियों और उसके परिवारों पर सकारात्मक असर पड़ता है। साफ़ शब्दों में हम कह सकते हैं कि डॉक्टरी एक महान कार्य है और हमारे समाज के लिए डॉक्टरों का योगदान अमूल्य है। 

चुनौतियां और उम्मीदें: 

डॉक्टर का काम जितना ही सम्मानजनक कार्य है उतना ही यह जोखिम भरा भी है।
डॉक्टरों को कई संघर्षों और चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना पड़ता है जिनमें से कुछ निम्नलिखित है:

* उच्च तनाव: ऑपरेशन के समय उचित निर्णय का लेना, नौकरशाही कार्य और प्रशासनिक भारी बोझ।

* भावनात्मक बोझ: रोगियों को पीड़ा हानि नुकसान से निबटने के लिए प्रयत्न करते रहना।

* संसाधनों की कमी: सीमित संसाधन, पुराने उपकरण और बजट की कमी।

* कर्मचारियों की कमी अपर्याप्त सहायक कर्मचारी, जिसके कारण कार्यभार में वृद्धि होती है।

*रोगियो और परिवारों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करना।

* आघात और पीड़ा के बार-बार संपर्क में आने के बावजूद सहानुभूति और करूणा बनाए रखना।

* नई तकनीकों और इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड कोअपनाना।

* व्यक्तिगत बलिदान और कार्य-जीवन संतुलन चुनौतियां।

इन चुनौतियों और और जटिलताओं के बावजूद एक डॉक्टर अपने कर्तव्य और कार्य के प्रति समर्पित रहता है

डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और बलिदान के लिए हमें उनका आभार व्यक्त करना चाहिए। कोरोना वायरस में जब पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ था लोग अपने सगे-संबंधियों से मिलने तक से डर रहे थे ऐसे समय में डॉक्टर अपनी जान को दांव पर लगाकर रोगियों की जान बचाने में लगे हुए थे।

उम्मीदें: 

* बेहतर परिणाम और जीवन की गुणवत्ता की आशा।
* प्रोद्योगिकी के माध्यम से रोगी जुड़ाव और सशक्तिकरण को बढ़ावा।
* बेहतर निदान और देखभाल के लिए एआई और मशीन लर्निंग का लाभ उठाना।
* वंचित आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और सामर्थ्य में सुधार करना।
* स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के कल्याण और लचीलेपन का समर्थन का समर्थन करना। इत्यादि 

डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए कुछ सुझाव और संदेश:

 सुक्षाव: 

* स्वयं की देखभाल और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
* रोगियो के साथ सहानुभूति के साथ पेश आएं।
* संगठित रहें और अपने समय  का प्रभावी ढंग से उपयोग करें।
* अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
सहयोगी टीम को बढ़ावा दें।

संदेश 
स्वास्थ्य सेवा के प्रति हम आप डाक्टरों के प्रयासों और समर्पण लिए धन्यवाद देते हैं। याद  रखें कि आपके काम को रोगियों और उनके परिवार द्वारा महत्व दिया जाता है, और आप सम्मान के योग्य हैं,आप चिकित्सा जगत में शानदार कार्य करते हुए रोगियों का जीवन बदल रहें हैं ।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद 






बोल की लब आज़ाद हैं तेरे....

कामयाबी जिंदा रहने का नाम नहीं बल्कि हक़ पर चलते हुए मज़लूमों के लिए जान निछावर करने का नाम है................. मेरे कातिलों से ...